गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमेटेर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ आंधी आने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार कोमाराम भीम, आसिफाबाद, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा में सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, यदाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानापर्थी, नारायणपेट, जोगुलम्बा गडवाल जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने का अनुमान है।
तेलंगाना में कुछ स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान एक या दो स्थानों पर बारिश हुई। नलगोंडा में बुधवार को सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *