गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छपरा : पांच करोड़ की बोरी जली

छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित राज्य खाद्य निगम की गोदाम में आग लगने से करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य की बोरी जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात बाजार समिति स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम में आग लग गयी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब पांच करोड़ रूपये मूल्य की बोरी जलकर नष्ट हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *