पटना : बिहार सरकार ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए बक्सर जिले में राजपुर के तत्कालीन अंचलाधिकारी राकेश कुमार को आज सेवा से बर्खास्त कर दिया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राजपुर के तत्कालीन अंचलाधिकारी एवं वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राकेश कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए सरकारी पद का दुरुपयोग एवं अपने भ्रष्ट आचरण से कदाचारयुक्त काम के गंभीर आरोपों के तहत राकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही वह भविष्य में बिहार सरकार की किसी भी सेवा में नौकरी करने के पात्र नहीं रहेंगे।
रिश्वत लेते पकड़े गए अंचलाधिकारी सेवा से बर्खास्त
