गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो तिब्बती युवकों के बीच झड़प, एक की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में बीते कुछ दिनों पहले दो तिब्बती युवकों के बीच लड़ाई का मामला सामने आया था। एक कार्यक्रम के दौरान दो तिब्बती युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि एक तिब्बती युवक ने दूसरे तिब्बती युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान 30 वर्षीय युवक के पेट पर चाकू से वार किए।
बीते माह 25 तारीख को हुई इस घटना के बाद घायल युवक का इलाज टांडा मेडिकल अस्पताल में चल रहा था, लेकिन गत शुक्रवार यानी तीन नवंबर को घायल युवक ने टांडा में दम तोड़ दिया। पुलिस थाना मैकलोडगंज में मामला दर्ज कर लिया गया था व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रहे है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बीड़ का रहने वाला है और मृतक युवक मैक्लोडगंज में ही रहता था। वहीं मैकलोडगंज में किसी कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच लड़ाई का मामला पेश आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *