गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भागलपुर में सफाईकर्मी की हत्या

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में भागलपुर जिला परिषद के परिसर में अपराधियों ने एक सफाई कर्मी की ईट- पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिला परिषद के परिसर में स्थित उप डाकघर में बुधवार की देर रात को चोरी करने पहुंचे अपराधियों ने विरोध करने पर सफाई कर्मी फूच्चो मंडल (60) ईट- पत्थरो से कूचकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक खंजरपुर इलाके का रहने वाला था।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *