शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। सूत्रों के अनुसार शिवपुरी में आज दोपहर हल्की वर्षा हुई। इसके साथ ही जिले में भी अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने की भी सूचना है। इस वर्षा से जहां जिले में सर्दी बढ़ी है, वहीं बारिश को खेती के लिए बहुत ही लाभप्रद बताया गया है।
