गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर शीतलहर के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश में एक फिर बार मौसम का मिजाज बदलने से अनेक शहरों में रात का तापमान यह लुढ़क दस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। प्रदेश के दो दर्जन से अधिक शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँच गया है। इसके साथ राज्य के सतना और नौगांव में शीतलहर का असर रहा। राजधानी भोपाल में रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इसके साथ ही ग्वालियर, चंबल, रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा बना रहा। ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से कम रही। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का प्रभाव कई स्थानों पर देखने को मिला है। भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के खंडवा, खरगोन, सिवनी, छतरपुर और भिंड जिले में अगले चौबीस घंटों के दौरान शीतल दिन रहने के आसार हैं। इसके साथ ही सतना और सागर जिले में शीतलहर के आसार हैं।
राज्य के मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली और सीधी जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। इसी तरह ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिले में मध्यम से घना कोहरे के आसार हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह के समय धूप खिलने से ठंड से राहत रही। शाम के पहर ठंड ने असर दिखाने लगा। अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसाम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *