गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अडाणी मामले में कांग्रेस अपना रही है दोहरा रवैया

पटना : सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर उद्योगपति गौतम अडाणी के मामले में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में चर्चा करने के बजाय वह सदन को बाधित कर रही है।
मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान अडाणी समूह पर अनर्गल आरोप लगाते रहे, जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अडाणी से सौर ऊर्जा क्षेत्र में 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश कराने के लिए इसी अडाणी समूह को कौड़ियों के भाव जमीन देने की घोषणा करते हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं, बिहार में नीतीश कुमार और केरल में वाम मोर्चा की सरकार भी अपने यहां पूंजी निवेश के लिए तो अडाणी की आरती उतारते हैं, लेकिन जब इस समूह को भाजपा शासित राज्य में कोई काम दिया जाता है तब “देश बेच दिया” का शोर मचाया जाता है।
मोदी ने कहा कि अगर अडाणी समूह में पेशेवर ईमानदारी की कमी है तो बिहार सरकार ने इंवेस्टर्स मीट में उद्योगपति गौतम अडाणी के प्रतिनिधि को क्यों आमंत्रित किया था और नीतीश कुमार ने उनसे निवेश की अपील क्यों की थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या तब नीतीश कुमार बिहार को बेच रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *