गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है कांग्रेस

पटना : नित्यानंद राय ने आज कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है। राय ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस लंबे समय से तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने का कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का हालिया फैसला पार्टी की तुष्टीकरण नीति का एक और उदाहरण है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के शासनकाल में बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब माफिया और अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है और दोनों को बिहार में सत्ता में बैठे लोग संरक्षण दे रहे हैं।
राय ने कहा कि नवगठित विपक्षी गठबंधन इंडिया का कोई भविष्य नहीं है क्योंकि लोग भ्रष्ट पार्टियों के जमावड़े को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल देने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *