गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश के 11 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में बढ़े कोरोना सक्रिय मामले

नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों में 10 राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश में कोराना सक्रिय मामलों में बढ़ातरी हुई है और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 216.70 टीके दिये जा चुके हैं। देश में इस अवधि में कोरोना महामारी संक्रमण के 4,858 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,39,046 हो गयी।

इसी अवधि में महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,355 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले 105 बढ़ने से इनकी संख्या 48027 हो गई जबकि इसी अवधि में 4,735 मरीज स्वस्थ होने से इनकी इनकी कुल संख्या बढ़कर 4,39,62,664 हो गयी है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है।
सक्रिय मामलों की दर 0.11 प्रतिशत है, दैनिक संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। छले 24 घंटों में 1,75,935 कोविड परीक्षण किए गये हैं। जिसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या 89.17 करोड़ हो चुकी हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 516 कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 15755 हो गई तथा कोरोना महामारी से उबरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 6699341 हो गया है। इस अवधि में मतृकों का आंकड़ा 70998 पर बरकरार है। जबकि इसी दौरान, महाराष्ट्र में कोरोना के 22 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 4540 रह गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 7962692 हो गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से तीन मरीज की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 148310 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में 78 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 2283 हो गयी है और इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 2087285 हो गयी है। इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21489 हो गया है।
इस बीच तमिलनाडु में कोरोना के 61 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 4926 हो गयी और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 3533848 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 38040 पर स्थिर है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 11 कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 3746 हो गयी है और अब तक 4017441 लोग इस महामारी से मुक्त हुए हैं। राज्य में जानलेवा वायरस के संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 40276 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *