नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि मेडिकल प्रवेश के लिए हुई नीट परीक्षा का मामला सिर्फ ग्रेस मार्क्स का नहीं बल्कि इसमें पेपर लीक और जबरदस्त भ्रष्टाचार हुआ है। श्री खडगे ने कहा “नीट परीक्षा में केवल ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं थी। धाँधली हुई है, पेपर लीक हुए हैं, भ्रष्टाचार हुआ है। मेडिकल प्रवेश के लिए हुई नीट परीक्षा में बैठे 24 लाख़ छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दाँव पर लग गया है।”
उन्होंने कहा परीक्षा केंद्र और कोचिंग सेंटर का एक गठजोड़ बन चुका है जिसमें ‘पैसे दो-पेपर लो’ का खेल खेला जा रहा है। मोदी सरकार राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा-एनटीए के कंधों पर अपनी कारगुज़ारियों का दारोमदार रखकर अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती।”
श्री खडगे ने कहा “पूरे नीट घोटाले में कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक निष्पक्ष जाँच की माँग करती है। जाँच के बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए और लाखों छात्र-छात्राओं को मुआवज़ा देकर उनका साल बर्बाद होने से बचाया जाए। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने पेपर लीक और धांधली से करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है।”
नीट परीक्षा में हुआ भ्रष्टाचार : खडगे
