हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को वज्रपात से दंपति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तारा चौक में वज्रपात हुआ। इस घटना में राज नारायण पासवान (54) और उसकी पत्नी सुमित्रा देवी (45) की झुलसकर मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
