गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अदालत ने अमानतुल्लाह को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Judge and gavel in courtroom

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक विशेष अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती मामले में अनियमितताओं के आरोप में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने याचिका पर सुनवाई के बाद अनियमितताओं के मामले में अमानतुल्लाह खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
दिल्ली पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने अदालत को बताया कि यह जांच का एक जरुरी मामला था क्योंकि छापे के दौरान चौबीस लाख रुपये बरामद हुए और आरोप लगाया कि विधायक खान के मिलने वालों की वक्फ बोर्ड में नियुक्ति से खान को करोड़ों रुपये मिले है। एसीबी ने बताया कि खान के करीबी हामिद अली ने जांच एजेंसी को बताया कि वह खान के वित्तीय मामले देखता है और सभी लेनदेन उनके निर्देशानुसार ही किए गए।
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि उसने अली के परिसरों से गैर लाईसेंसी हथियार , बारह लाख रुपये नकद और कुछ कारतूस बरामद किए। अली ने कहा कि खान ने उससे कहा कि गोला बारुद संभाल कर रखों सही समय पर इनको काम में लिया जाएगा। सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि विधायक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *