गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के ईनामी गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार शाम एक कंटेनर से 26 गोवंश बरामद किये थे। इस बीच कंटेनर छोड़कर तीन गो तस्कर मौके से फरार हो गए थे।
मुखबिर ने पुलिस को शुक्रवार भोर सूचना दी कि रोही ब्रिज के नीचे एक गो तस्कर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी किया तो गो तस्कर ने खुद को घिरा देख पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से गो तस्कर घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान रेहान निवासी चमरूपुर थाना कोखराज के रूप में की गई। उसके दो साथी इसरार निवासी ननमई व एक अज्ञात गो तस्कर की पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *