गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाकपा माओवादी का उग्रवादी विजय कोड़ा गिरफ्तार

जमुई : बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के उग्रवादी विजय कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी :सदर: सतीश सुमन ने सोमवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर चोरमारा के जंगल से नक्सली विजय कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध पांच लोगों की हत्या करने का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि बरहट थाना इलाके के कुमरतरी गांव में जुलाई 2017 को एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की हत्या निर्मम तरीके से कर गई थी गई थी। वही मार्च 2018 में गुरमाहा इलाके के रहने वाले दो सहोदर भाई की हत्या कर दी गयी थी। इन मामलों में पुलिस को नक्सली विजय कोड़ा की तलाश थी।
श्री सुमन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली विजय कोड़ा के विरूद्ध हत्या सहित कई आपराधिक मामले बरहट थाना में दर्ज है।विजय कोड़ा जिले के बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी इलाका का निवासी है। वह नक्सली परवेज दा और अरविंद कोड़ा के लिए काम करता था। विजय कोड़ा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *