गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर में बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा व मछलीशहर थाने की पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार एवं गोली बारुद बरामद किये। पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने रविवार को बताया कि चेकिंग के दौरान शनिवार की रात ग्राम मनिकापुर में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से एक अपराधी अतुल गौड उर्फ राजा गौड बायें पैर में गोली लगने से चोटिल हुआ है, जिसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है । अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर और कारतूस बरामद किये गये है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध प्रतापगढ़, जौनपुर व सुल्तानपुर में 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *