कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में नगर सहायक थाना क्षेत्र में सदर प्रखंड कार्यालय के पास पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सदर प्रखंड कार्यालय के पास आशंका के आधार पर एक बाइक सवार को रोका गया। जांच के क्रम के उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और तीन बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
सूत्रों ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सहायक थाना क्षेत्र निवासी राजू सिंह के रूप में की गई है। पूछताछ में पता चला कि वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी जिले के नगर थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और वह इस मामले में जेल भी जा चुका है।
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
