गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले की पुलिस ने हत्या के मामले में 11 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी इद्रीस मियां को कटैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता ने आज यहां बताया कि 11 साल पूर्व जिले के भोरे थाना क्षेत्र के शुक्ल डूमर निवासी माया भगत की पुत्री सुमन कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।हत्या के मामले में 27 सितंबर 2013 को भोरे थाने में कांड संख्या 133/13 दर्ज किया गया था।
श्री गुप्ता ने बताया कि इस मामले में इद्रीस मियां पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए एक टीम का गठन किया गया था।पुलिस को जैसे ही हत्या के आरोपी इद्रीस मियां का लोकेशन कटेया में मिला, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
25 हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
