सीतामढ़ी : बिहार में सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में अपराधी सर्वेश दास की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि बिहार लिबरेशन टाइगर्स आर्मी का सरगना सर्वेश दास शनिवार की रात माधवपुर सुल्तानपुर में अपने आवास के दरवाजे पर बैठा था। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने सर्वेश दास की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि दो महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आये सर्वेश ने 11 जून को शादी की थी। सर्वेश पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
अपराधी सर्वेश दास की गोली मारकर हत्या
