गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस पर हमला करने वाला अपराधी गिरफ्तार

गया : बिहार में गया जिले की बोधगया थाना ने हाल ही में पुलिस बल पर हमला करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि इस वर्ष 10 जुलाई को डायल-112 को इसी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान गांव के मानडो मांझी एवं उसके सहयोगियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया और इसके बाद फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर मानडो मांझी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस क्रम में मानडो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *