गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोरो थाना में अपराधियों ने लगायी आग

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के मोरो थाना में अपराधियों ने आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की रात अपराधियों ने मोरो थाना में आग लगाकर पुलिस वालों को थाने के अंदर ही जलाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस कर्मियों की सजगता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगाने वाले लोगों की तस्वीर सीसी कैमरा में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना में आग लगाने के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों की भी जांच की जा रही है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दापाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *