गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पहुंना में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जैसे हालात, दंगाइयों पर कार्रवाई की मांग

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के पहुंना में हुये साम्प्रदायिक तनाव के बीच दूसरे दिन भी कर्फ्यू जैसे हालात बने हुये हैं, वहीं सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर दंगाईयों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। राशमी उपखण्ड के करीब तीन हजार की आबादी वाले पहुंना गांव में मंगलवार रात दशमी की मासिक शोभायात्रा के दौरान हिन्दू मुस्लिम संघर्ष हो गया था, जिसमें हुये पथराव में दर्जन भर लोग घायल हो गये थे। दो गंभीर अभी भी भीलवाड़ा अस्पताल में उपचाराधीन है, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गयी। ग्रामीणों का आरोप था कि उसकी पत्थरबाजी से मौत हुई। कल दिन भर इस पर चले विवाद के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज होने पर ही अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने हत्या के अलावा तीन और मुकदमे दर्ज कर अब तक 18 उपद्रवियों को शांति भंग में पकड़ा है। आज भी गांव के बाजार पूर्णतः बंद रहे। इधर, घटना के विरोध में गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पर भारी संख्या में सर्वसमाज के लोगों ने हिंदू जागरण मंच के श्रवण सोनी एवं हितेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सभी दोषियों की गिरफ्तारी और इन पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *