गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हम के सभी पदों से हटाए गए दानिश रिजवान

पटना : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। हम के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गोलीकांड मामले में गिरफ्तारी के बाद रिजवान को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। रिजवान एक मामले में आरा की एक अदालत में पेश होने जा रहे थे तभी झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि सुषमा बराइक पर गोली चलाने के आरोप में झारखंड पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार किया। महिला ने दावा किया था कि रिजवान उसके पुत्र के पिता हैं। उसने आरापे साबित करने के लिए श्री रिजवान के डीएनए टेस्ट की मांग की थी और इस सिलसिले में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। पिछले वर्ष 13 दिसंबर को रांची में कुछ अपराधियों ने सुषमा पर उस वक्त गोली चला दी जब वह अदालत जा रही थीं। इस सिलसिले में दर्ज मामले में दानिश समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *