गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल के खड़ामुख-होली मार्ग पर दरकी पहाड़ी

ऊंची चोटियों पर हिमपात

शिमला : हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। गुरुवार रात को लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शिमला में भी मौसम साफ बना हुआ है।
तेरह हजार पचास फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर, जबकि कोकसर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में पांच-पांच सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है। मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही बंद नहीं हुई है। पहाड़ों पर हिमपात के बाद ठंडक बढ़ गई है।
खड़ामुख-होली मार्ग शुक्रवार को पहाड़ी दरक गई। इससे देखते ही देखते चंबा और होली की ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी मार्ग बहाली के कार्य में जुट गई।
बुधवार को 14 घंटों बाद देर शाम मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ। इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से खड़ामुख-होली मार्ग वाहनों के लिए थम गया। मार्ग पर रफ्तार थमने से लोगों को अपने गंत्वयों तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 से 24 मार्च तक कुछ भागों में बारिश-हिमपात का अनुमान जताया गया है। आगामी 25 व 26 मार्च को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 27 व 28 मार्च को फिर से कुछ स्थानों पर बारिश-हिमपात हो सकता है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 12.5, भुंतर 12.6, कल्पा 4.4, धर्मशाला 11.5, ऊना 14.4, नाहन 13.3, केलांग -0.6, पालमपुर 9.7, सोलन 11.0, मनाली 8.2, कांगड़ा 13.9, मंडी 12.4, बिलासपुर 15.3, चंबा 13.2, डलहौजी 6.5, जुब्बड़हट्टी 11.8, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी 0.1, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 6.0, सेऊबाग 11.8, धौलाकुआं 14.9, बरठीं 13.9, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *