समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मे बुधवार को दिन-दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने डाका डालकर करीब नौ लाख 45 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां यहां बताया कि बैंक खुलते ही चार हथियारबंद अपराधी बैंक में प्रवेश कर गये और बैंककर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधी लॉकर एवं कैश काउंटर पर रखे नौ लाख 45 हजार 500 रुपये लूट कर बाइक से भाग निकले।
सूत्रों ने बताया कि प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
बैंक से दिन-दहाड़े लूट
