छपरा : बिहार में सारण जिले के जलालपुर, मकेर और दरियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान नहीं की जा सकी है।
सूत्रों ने बताया कि जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नूर नगरकाही नहर के समीप से पुलिस ने 30 वर्षीय युवक का अधजला शव बरामद किया है।वहीं जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के समीप से पुलिस ने मोहर लाल सिंह (70)का चाकू से गोदा गया शव बरामद किया है।इस संबंध में मृतक के परिजनों ने अपने पट्टीदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस तीनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सारण में महिला समेत तीन लोगों का शव बरामद
