हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार का दो महिलाओं का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिल के विदपुर थाना क्षेत्र के गोखलापुर गांव दुर्गा राय की पत्नी सुधा देवी (25) का शव संदिग्ध परिस्थित में उसके घर से बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिले के महनार थाना क्षेत्र के बगनौचा गांव निवासी हरेन्द्र राय की पत्नी कारी देवी (50) का उसके घर से पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
वैशली में दो महिला का शव बरामद
