छपरा : बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर समस्तपुरा गांव स्थित पीपल के पेड़ पर लटका एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।
पेड़ से लटका 1 व्यक्ति का शव बरामद
