गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवादा में एक व्यक्ति का शव बरामद

नवादा : बिहार में नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर दिऔरा गांव में सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोला रोड कदमकुंआ निवासी सुबोध आर्य उर्फ आनंद कुमार के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *