छपरा : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव पानी भरे गड्ढे से शनिवार को बरामद किया । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छपिया पूरब टोला गांव निवासी चंदेश्वर राउत (60) बुधवार को अपने पेंशन का रुपया निकालने बंगरा काली स्थान बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) कार्यालय गया था,जहां से वह वापस लौट कर घर नहीं आया।आज चंदेश्वर राउत का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
