गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में युवक का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुबारकपुर गांव निवासी जनक महतो का पुत्र अरुण महतो कल शनिवार की देर रात को खाना खाने के बाद अपने दोस्तों से बातचीत करने के बाद अपने घर पर आकर सो गया था। आज रविवार के अहले सुबह स्थानीय ग्रामीण जब शौच करने खेत की तरफ जा रहे थे तो उनके द्वारा एक बेल के पेड़ पर अरूण महतो का शव लटका देख कर इसकी अरुण महतो के परिजनों के साथ ही मढ़ौरा थाना पुलिस को दी। परिजन और पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने अपने ही चार पट्टीदार समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *