गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिया कुमारी ने किया जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन

जयपुर : दिया कुमारी ने राजधानी जयपुर में आयोजित विश्व के सबसे बड़े साहित्य उत्सवों में से एक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती दिया कुमारी ने कहा “जयपुर आज लिट फेस्ट का पर्याय बन गया है और मैं और मेरा परिवार शुरुआत से ही 2006 से इसका हिस्सा रहे हैं। इसने विश्व स्तर पर जयपुर को एक पहचान दिलाई है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल पांच दिनों में लिटरेचर फेस्टिवल का योगदान जयपुर शहर और राजस्थान राज्य के लिए किसी एक व्यक्ति या सरकार द्वारा किए गए योगदान से कहीं अधिक है।
जेएलएफ के 17वें संस्करण के उद्घाटन समारोह की शुरुआत पर टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के रॉय द्वारा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की 17 साल की यात्रा के बारे में बताया गया। उन्होंने डिग्गी पैलेस से लेकर क्लार्क्स आमेर और विश्वभर में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के विकास पर प्रकाश डाला और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इसकी शुरुआत से ही फेस्टिवल में भाग लिया है।
संजॉय ने फेस्टिवल के 17वें संस्करण में ग्रीन पहल पर भी जोर दिया और उम्मीद जताई कि फेस्टिवल के आयोजन के इस मॉडल का जयपुर और विश्व भर में अन्य लोग भी अनुकरण करेंगे। इस दौरान जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के को-डायरेक्टर विलियम डेलरिम्पल और नमिता गोखले भी मौजू थे।
नमिता गोखले ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 के दौरान होने वाले विभिन्न सत्रों का परिचय दिया, जिसमें केवल पांच दिनों में साहित्यिक, भौगोलिक और भाषाई विविधता एक मंच पर देखने को मिलती है। उद्घाटन समारोह फेस्टिवल पार्टनर्स सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुलन और फेस्टिवल संरक्षक एयू बैंक के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल के संबोधन के साथ समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *