गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भीलवाड़ा में डोडा चूरा बरामद

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां क्षेत्र में पुलिस ने 110 किलो डोडा-चूरा जब्त कर हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) जयपुर दिनेश एम.एन. के निर्देशन में जयपुर टीम आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं तस्करों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाई के तहत सोमवार की रात टीम की सूचना पर डीएसटी भीलवाडा एवं पुलिस थाना बिजोलिया ने नेशनल हाईवे 27 पर नाकाबन्दी में एक कार की तलाशी लेने पर उसमें 110 किलो डोडा-चूरा मिला।

इस पर कार सहित डोडा चूरा जब्त कर तस्कर किरणपाल निवासी राजोन्द जिला कैथल, हरीयाणा को गिरफतार कर लिया गया वहीं इसका साथी गोल्डी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। टीम ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बिजौलियां थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *