अमृतसर : पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने सीमा पार हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से नशीली दवाओं के परिवहन के लिए किया जाता था। पुलिस ने यह भी कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति का कुख्यात ड्रग तस्कर रंजीत उर्फ चीता से सीधा संबंध है, जिसे मई 2020 में 532 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी के लिए गिरफ्तार किया गया था और उसका भाई सरवन सिंह उर्फ भोला अमेरिका से तस्करी को संचालित कर रहा था।
