गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कनाडा रिफाइनरी विस्फोट में आठ श्रमिक घायल

ओटावा : कनाडा के सबसे पूर्वी प्रांत न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर के एक कस्बे में रिफाइनरी विस्फोट में आठ श्रमिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। विस्फोट के कारणों की जांच की जार रही है।
चश्मदीदों का हवाला देते हुए कई मीडिया रिपोर्टों में बताय गया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे कम बाय चांस शहर में स्थित रिफाइनरी में हुआ। रिफाइनरी का संचालन करने वाली कंपनी ब्राया रिन्यूएबल फ्यूल्स ने एक बयान में विस्फोट की पुष्टि की और कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *