गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

भागलपुर : बिहार राज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने भागलपुर स्थित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के यहां आज छापेमारी कर 80 लाख रुपए नगद, आभूषण और जमीन के कई कागजात बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने यहां पदस्थापित पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के कार्यालय और स्थानीय जोगसर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी स्थित आवास पर छापा मारकर सघन छानबीन की। टीम ने उनके आवास से 80 लाख रुपए नगद, भारी मात्रा में आभूषण और जमीन के कई कागजात बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में मिले अकूत संपत्ति और जमीन के कई टुकड़ों के कागजातों की गहन छानबीन की जा रही है। फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *