मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में एक सहायक गैरीसन इंजीनियर को 1.10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एजेंसी ने गुरुवार को दी। आरोपी गैरीसन इंजीनियर, सैन्य इंजीनियर सेवा, कोटा, राजस्थान के कार्यालय में कार्यरत था। शिकायत के अनुसार, आरोपी लंबित बिलों को पारित करने के लिए शिकायतकर्ता ने 1.50 लाख रुपये की मांग कर रहा था और शिकायतकर्ता की पिछली निविदाओं के विस्तार के लिए 10,000 रुपये की मांग भी कर रहा था। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत के रूप में 1.10 लाख रुपये की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
