छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जा रही है। इस सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने पहिया रेलवे गुमटी के समीप वाहन जांच प्रारंभ कर दिया। वहां से गुजर रहे जब जब एक पिकअप वैन की जांच की गई तो 1055 लीटर पैक अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की। डॉ. मंगला ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बनियापुर थाना क्षेत्र के बनाफर गांव निवासी मिट्ठू राय को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के ब्यान पर पुलिस दूसरे व्यवसाई की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
