गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में मोदी के साथ चलने का वातावरण

भोपाल : मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आज कहा कि राज्य में जिस तरह का वातावरण दिख रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का है। यादव ने सीधी और अन्य जिलों की यात्रा पर रवाना होने से पहले यहां मीडिया से कहा कि राज्य में वातावरण मोदी के साथ चलने का है और जनता का “रिस्पांस” भी है। आज से हमारे (भारतीय जनता पार्टी) प्रत्याशियों का नामांकनपत्र भरने का क्रम भी शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां स्वस्थ रहें और अपने मैदान पकड़ें, लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस के ठिकाने तक नहीं हैं। अब भी कांग्रेस के 18 प्रत्याशी घोषित किए जाने शेष हैं, जबकि भाजपा ने मध्यप्रदेश समेत अधिकांश प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
उन्होंने कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोकतंत्र में जल्दी से प्रत्याशी मैदान में आए तो चुनाव हो जाए, लेकिन क्या करें, कांग्रेस के संकट इतने हैं कि वो निपट ही नहीं रहे हैं।” यादव ने आज सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा का नामांकनपत्र दाखिल कराया। उन्होंने सीधी जिला मुख्यालय पर रोड शो कर चुनावी सभा को संबोधित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *