औरंगाबाद : नीतीश कुमार ने आज कहा कि उनकी सरकार गांवों में बेहतर जन सुविधाएं सुलभ कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कुमार ने सोमवार को औरंगाबाद जिले के बारून प्रखंड के कंचनपुर गांव में एक करोड़ ग्यारह लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार गांवों में बेहतर जन सुविधाएं सुलभ कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । पंचायत सरकार भवन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी ।
मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के साथ संवाद किया और उनके लिए कई विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की शुरुआत की । इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, आलोक कुमार मेहता भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री का स्वागत जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया।
गांवों में जन सुविधाएं सुलभ कराने के लिए हर संभव प्रयास
