गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अप्रैल 2024 में निर्यात 1.06 प्रतिशत बढ़कर 34.99 अरब डालर रहा

नई दिल्ली : वैश्विक चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में भारत का निर्यात बढ़कर 34.99 अरब डालर पर पहुंच गया जो अप्रैल 2023 में हुये निर्यात से 1.06 प्रतिशत अधिक है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2024 में देश का आयात पिछले साल के 49.06 अरब डालर की तुलना में बढ़कर 54.09 अरब डालर पर पहुंच गया जिसके कारण व्यापार घाटा इस माह में 19.1 अरब डॉलर रहा है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2024 में सेवा निर्यात 29.57 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल 2023 में यह 25.78 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में देश का कुल निर्यात (माल और सेवाएँ) अप्रैल 2023 के 60.40 अरब डॉलर की तुलना में 6.88 प्रतिशत बढ़कर 64.56 अरब डॉलर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *