मुम्बई : महाराष्ट्र में मुंबई उपनगर के चेंबूर इलाके में सिद्धार्थ कॉलोनी के पास गैस सिलिंडर रिसाव के कारण आग लगने से नौ लोग झुलस गये हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अग्निशमन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, आग गुरुवार रात 10:48 बजे लगी। हादसे में झुलसे छह लोगों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं सायन अस्पताल, मानेक अस्पताल और शताब्दी अस्पताल में एक-एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया।
राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती होने वालों में संगीता गायकवाड़ (55), जितेंद्र कांबले (46), यशोदा गायकवाड़ (56), नर्मदा गायकवाड़ (60), रमेश गायकवाड़ (56) और श्रेयश सोनखंबे (17) शामिल हैं। इनमें से तीन यशोदा गायकवाड़, नर्मदा गायकवाड़ और रमेश गायकवाड़ की हालत गंभीर बताई गई है। सायन अस्पताल में 40 फीसदी जली हालत में भर्ती श्रेया गायकवाड़ (40) और मानेक अस्पताल में 30 फीसदी जली हालत में भर्ती वृषभ गायकवाड़ (23) की हालत स्थिर है। वहीं शताब्दी अस्पताल में भर्ती संदीप जाधव (42) काे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
मुम्बई के चेंबूर इलाके में लगी आग, नौ लोग झुलसे
