गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरोजाबाद: फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पुलिस एवं एसओजी टीम नेशनिवार को एक इनामी बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार किया । बदमाश चौदह वर्ष से गैंगस्टर व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने इनामी बदमाश पर शिकंजा कसा। टीम को बदमाश के बारे में मुखबिर से जानकारी मिली जिसके बाद उसे रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश विजय संह पुत्र रामस्वरूप निवासी मालवीय नगर बताया जा रहा है।
वह 2010 से फरार चल रहा था। न्यायालय में हाजिर न होने पर पच्चीस सौ रुपया इनाम रखा गया था। उसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। उसके बाद उस पर 2011 में 25 हजार रुपया इनाम रखा गया। पुलिस ने बताया कि विजय आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रहकर चूड़ी का व्यापार कर रहा था। वह व्यापार के संबंध में फिरोजाबाद आया हुआ था। तभी जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने‌ आज उसे गिरफ्तार कर लिया , जिसे वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *