गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपहरण एवं मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

करौली : राजस्थान के करौली जिले की सदर थाना पुलिस ने एक युवक को अगवा कर पेड़ से बांधकर मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि गत 29 अप्रैल को एसएचओ योगेंद्र शर्मा को एक युवक ने सूचना दी कि उसके दोस्त को गांव डूंडापुरा में बंधक बना रखा है। सूचना पर पुलिस टीम जब गांव डूंडापुरा पहुंची तो वहां मानसिंह निवासी बालोती थाना सपोटरा को एक नीम के पेड़ से बांधकर कुछ लोग मारपीट कर रहे थे।
पुलिस ने मान सिंह मीणा को छुड़वा कर घायल अवस्था में करौली सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया और बाद में घटना के आरोपी हरिकेश मीना एवं रामजीत मीना निवासी डूडापूरा, खेमराज मीना निवासी खेड़ा थाना मामचारी, शेर सिंह मीना निवासी लूलोज थाना सपोटरा एवं महेश मीना निवासी लेदिया थाना सपोटरा को डूडापुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *