छपरा : बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पिछले माह हुए व्यवसाई राजेश प्रसाद हत्याकांड मामले में पुलिस ने पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ के हंसवापर बाबा हंसनाथ मंदिर के समीप डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान उक्त हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
डॉ. मंगला ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में गोविंदा उर्फ मूसा, पिता विजय मांझी, निवासी हंसराजपुर, थाना-एकमा, जिला-सारण, चिंटू कुमार, पिता स्व. शम्भू प्रसाद, निवासी हंसराजपुर, थाना-एकमा, जिला-सारण, मुकेश कुमार सोनी उर्फ बिहारी, पिता छोटेलाल सोनी, सा. महुअल बाजार, थाना हुसैनगंज, जिला-सीवान,पंकज कुमार, पिता स्व. शम्भूनाथ साह, सा. मखनुपुर थाना एमएच नगर, जिला सीवान,मो. नैयाज, पिता खलील मियां, स्व. जैतपुर साईं टोला, थाना दाउदपुर, जिला- सारण शामिल हैं। इन अपराधियों की निशानदेही पर उक्त हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल, मृत व्यवसायी का झोला एवं अन्य कागजात भी बरामद कर लिया गया है।
व्यवसाई हत्याकांड में पांच अपराधी गिरफ्तार
