गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में हथियारों के साथ पांच गैंगस्टर गिरफ्तार

चण्डीगढ़ : पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि पंजाब पुलिस ने दो अलग अलग स्थलों से पांच गैंगस्टरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लक्षित हत्याओं की घटना को रोकने में सफलता हासिल की है।
श्री यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस बल ने गुरप्रीत लेहंबर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किये हैं।
इनकी पहचान जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि यह गिरोह लुधियाना, जगराओं, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।
श्री यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। रिंकू मोगा में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में घोषित अपराधी था। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलोन में एक एसटीएफ टीम पर गोलीबारी की थी और तब से वह फरार था।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहंबर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। उनके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि खुफिया सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये, पटियाला की पुलिस ने विदेश स्थित फरार गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ गुरबाज के तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके एक सनसनीखेज अंतर-प्रतिद्वंद्विता अपराध को टाल दिया, जो हथियारों
की तस्करी, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उन्हें वर्तमान में पुर्तगाल में रहने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ गुरबाज द्वारा गोल्डी ढिल्लों गिरोह के एक प्रतिद्वंद्वी सदस्य की लक्ष्य हत्या करने का काम सौंपा गया था और वह सेक्टर पांच, चंडीगढ़ में गोलीबारी की घटना का मास्टरमाइंड था। इस संबंध में पुलिस थाना राजपुरा, पटियाला में एफआईआर दर्ज की गयी है। आगे की
जांच प्रक्रिया में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *