इंफाल : मणिपुर में जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के पांच विधायक शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। छले विधानसभा चुनाव में जद (यू) ने छह सीटें जीती थीं और पांच विधायकों के पार्टी छोड़ देने के बाद जद (यू) में लिलोंग के विधायक मोहम्मद नासिर ही बचे हैं।
मणिपुर विधानसभा के सचिव के. मेघजीत सिंह ने आज यहां यहां जारी अधिसूचना में कहा कि मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत ने जद (यू) के विधायक दल के पांच सदस्यों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है।
जद-यू छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में थांगमीबंद के खुमुक्कम जॉयकिसन सिंह, टिपाईमुख के नगुरसंगलुर सनाटे, जिरीबाम के मोहम्मद अचब उद्दीन, वांगखेई के थंगजाम अरुणकुमार और चुराचांदपुर के एलएम खौते शामिल हैँ।
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 37 सीटें हो गयी है।
मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल
