गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा में ‘फाइव स्टार’ चोर गिरफ्तार

भुवनेश्वर : ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलिस ने रविवार को एक कथित बदमाश की गिरफ्तारी के साथ पिछले वर्ष के दौरान राजधानी शहर के विभिन्न हिस्सों से हुई चोरी के कई मामलों को सुलझाने का दावा किया। कथित चोर बड़ी निजी संपत्ति होने के बावजूद चोरी करता था और अक्सर पांच सितारा होटलों में रुकता था।
ट्विन सिटी के पुलिस आयुक्त संजीब पांडा ने रविवार को यहां पत्रकारों को बताया कि आरोपी परशुराम गिरी को शनिवार की रात्रि निगरानी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 लाख रुपये नकद, 700 ग्राम सोने के गहने, सात किलोग्राम चांदी के गहने और दो मोटरसाइकिलें जब्त कीं।
बालासोर जिले का रहने वाला परशुराम मुंबई के ताज सहित पांच सितारा होटलों में रहता था और विलासितापूर्ण जीवन जी रहा था। श्री पांडा ने कहा कि परशुराम को पहले पांच बार गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ लगभग 50 मामले लंबित हैं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पांडा अकेले काम कर रहा था। उसके पास, हालांकि भुवनेश्वर और उसके गाँव में बहुत सारी संपत्ति है, फिर भी वह चोरी करने से बाज नही आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *