गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने प्रेस लिखे एक वाहन से लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोनहो चौक पर वाहन जांच शुरू किया गया। वहां से गुजर रहे एक प्रेस लिखे वाहन की जब जांच की गई तो उक्त वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जिले के परसा थाना क्षेत्र के बंदी छपरा गांव निवासी यूट्यूबर पंकज कुमार और पटना के अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उत्पाद अधिनियम की धारा के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *