समस्तीपुर : बिहार मे समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा ने यहां बताया कि उत्पाद विभाग की सूचना के आधार पर मोरदीवा गांव के समीप से ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक नम्बर के आधार पर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
